17 साल पहले ऐसे दिखते थे ग्लोबल स्टार Ram Charan, ऑडिशन वीडियो हुआ वायरल

राम चरण (Ram Charan) साउथ सिनेमा के वो हीरो हैं, जिन्होंने अपने आप पर कभी पिता का स्टारडम हावी नहीं होने दिया। 

जो कुछ आज राम चरण हैं वो अपनी खुद की मेहनत से हैं। आज एक्टर की पहचान ग्लोबल स्टार से है। 

एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 साल से की थी। उनकी पहली फिल्म 'चिरुथा' थी।

इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर पुरी जगन्नाथ थे। पहली ही फिल्म में रामचरण बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड मिला था। 

इसी बीच एक्टर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वह साउथ एक्ट्रेस श्रेया शरन के साथ ऑडिशन देते नजर आ रहे हैं। 

इस वीडियो में एक्टर को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। वीडियो में राम चरण (Ram Charan) बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं। 

ब्लैक शर्ट पहने, चेहरे पर चश्मा लगाए, लंबे बाल देख फैंस भी हैरान हो रहे हैं। मन में एक ही सवाल क्या ये राम चरण है। 

वीडियो में उनका लुक, अंदाज और हाव-भाव बहुत अलग नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में राम चरण के साथ एक्ट्रेस श्रेया सरन भी नजर आ रही हैं। हालांकि, उनके लुक्स आज से 17 साल पहले भी ऐसे ही थे। 

एक्ट्रेस के लुक पहले भी वैसे ही थे जैसी आज हैं।